फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट इंडिया रन के तहत दौड़े सीआरपीएफ के जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। सीआरपीएफ की 121 बटालियन की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में फिट इंडिया रन 2 का आयोजन किया गया। इसके तहत 219 पदाधिकारियों और जवानों ने दौड़ लगाकर लोगों को फिट रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कमांडेंट प्रह्लाद पासवान ने हरी झंडी दिखाकर बटालियन के मुख्यालय से दौड़ शुरू कराई। आईटीआई, डिग्री कॉलेज और पुलिस थाना से होकर वापस मुख्यालय में इसका समापन हुआ। इस मौके कमांडेंट ने कहा कि यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान दौड़, योगा, पौधरोपण व लोकप्रिय खेलों का आयोजन भी किया जाएगा।
प्रह्लाद पासवान ने कहा कि वैसे तो जवान रोजाना चार से पांच किलोमीटर की दौड़ लगाते हैं। लेकिन, इस महोत्सव के माध्यम से इस कार्यक्रम का आयोजन करने का उद्देश्य आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। अच्छी सेहत के लिए सुबह जल्दी उठकर दौड़ लगाएं। खासतौर पर युवा इस पर अधिक ध्यान दें, तो अच्छी सेहत के साथ उन्हें भर्तियों में भी इसका लाभ हो सकता है। इस मौके पर द्वितीय कमांडेंट अधिकारी संजय त्रिपाठी, द्वितीय कमांडेंट अधिकारी नीलम सरंगल, सीएमओ एस जी डॉ. मोहम्मद लतीफ खान, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें