फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

152 लोगों को मिला प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। उप जिला अस्पताल में वीरवार को आयुष्मान भारत दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता समारोह का आयोजन किया। इसमें एसडीएम राकेश शर्मा मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत समन्वयक डॉ. गुरू प्रसाद शर्मा ने बताया कि वीरवार को आयुष्मान भारत के तीन वर्ष होने के संबंध में आयुष्मान भारत दिवस मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बारे में सबको जागरूक करना है। उपजिला अस्पताल में हर्निया और सिस्ट के ऑपरेशन इस योजना के अंतर्गत निशुल्क कराए जा रहे हैं। जानवर के काटने के टीके भी मुफ्त लगाए जा रहे हैं। उपजिला अस्पताल में करीब 152 लोग इसका लाभ ले चुके हैं।
इस अवसर पर बीएमओ डॉ. स्वामी सरण अंजल ने कहा कि ब्लॉक के गांवों में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत वीरवार को स्प्रैल पाईं गुज्जर इलाके में व हरिपुर ब्राह्मणां में शिविर आयोजित किए गए। पिछले एक सप्ताह में लोगों को करीब 1300 कार्ड दिए जा चुके हैं। इस कार्ड से लोग अस्पताल में दाखिल होने पर व आपातकालीन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस मौके पर ब्लॉक आशा समन्वयक राजेश बाला और आरोग्य मित्र ज्योति शर्मा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें