फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग में तानिया ने पाया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ करते हुए राजकीय डिग्री कॉलेज में ‘सेव गर्ल चाइल्ड’ विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। कोरोना के कारण वर्चुअल माध्यम से आयोजित प्रतियोगिता में 35 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. राज किरण शर्मा की देखरेख में एनएसएस इकाई की ओर से करवाई प्रतियोगिता में तानिया शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया। कौशल कुमार दूसरे, तानिया मेहरा और अलीशा महाजन तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, अमीषा देवी, तानिया गुप्ता और शिखा शर्मा को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले अन्य प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में निर्णायकों की भूमिका प्रो. शमशेर सिंह, प्रो. सीमा देवी और प्रो. रजनीश शर्मा ने निभाई।
कॉलेज के एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी प्रो. मनमोहन सिंह ने बताया कि इस वर्ष भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय ने 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस को उत्सव के रूप में मनाने की योजना बनाई है। इसके तहत एक सप्ताह तक अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन करने के एनएसएस को निर्देश दिए गए हैं। अब एक सप्ताह तक अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्रम करवाए जाएंगे। इसके लिए प्रो. रितु कुमार शर्मा और प्रो. नेहा बंदराल की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें