फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को दी कोरोना से बचाव की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। यूनिसेफ से संबद्ध एक गैर सरकारी संस्था ईएलएफए इंटरनेशनल ने समग्र शिक्षा जम्मू-कश्मीर और शिक्षा निदेशालय के सहयोग से कोरोना के प्रति जागरूक किया। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल जखबड़ में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कोरोना से बचाव के उपाय और सावधानियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत में विद्यार्थियों और स्टाफ को मास्क वितरित किए गए। कार्यक्रम में संस्था की हिना खान ने विद्यार्थियों और समाज में कोरोना के प्रसार को कम करने के लिए स्वच्छता और मास्क का उपयोग बताया। सज्जाद मीर ने बाल शोषण और विद्यार्थियों की सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, शाजिया ने छात्राओं के साथ मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर चर्चा की।
स्कूल के उप प्रधानाचार्य सतीश चंदेल ने विद्यार्थियों को कोरोना और अन्य मुद्दों पर जागरूक करने के लिए एनजीओ की सराहना की, और भविष्य में भी इस तरह के और कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। एनजीओ के सदस्यों ने भी विद्यार्थियों और शिक्षकों से फीडबैक लिया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ में केवल बाली, सुरिंदर शर्मा, ममता शर्मा, अंकू जसरोटिया, ममता रानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें