फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक रैली निकाल कर की नशा मुक्त समाज बनाने की अपील

विज्ञापन
नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए बाइक रैली निकालते युवा। - संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से रविवार को हीरानगर से भाजपा के डीडीसी सदस्य अभिनंदन शर्मा ने बाइक रैली का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

किला माता मंदिर परिसर में रैली की शुरुआत से पहले यहां मौजूद युवाओं ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। यहां से शुरू हुई रैली कस्बे से होते हुए हीरानगर मोड़, मेला मोड़, दियाला चक, पथवाल से होकर मंदिर परिसर में ही समाप्त हुई। डीडीसी सदस्य ने खुद बाइक चलाकर रैली की अगुवाई की।
युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि युवाओं ने ही परिवर्तन लाए हैं। लेकिन, आज युवा पीढ़ी नशे के चंगुल में फंसती जा रही है, जो न तो उनके लिए ठीक है, और न ही देश के लिए। नशा मुक्त समाज से ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण होगा। इसी संकल्प के साथ यह शुरुआत की है। मां भारती की सेवा के लिए सभी युवाओं को नशा छोड़कर खुद को देश को समर्पित करना चाहिए। जिन्हें देश सेवा का नशा हो जाता है, वे किसी दूसरे नशे की ओर आकर्षित नहीं होते।
विज्ञापन

इसी दौरान उन्होंने यह घोषणा भी की कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी किए जाएंगे। और, जब तक नशा मुक्त समाज नहीं बनता, यह संघर्ष इसी तरह से जारी रहेगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल महाजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें