फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो दरिया में गिरा, दो की मौत, सात घायल

Sun, 23 Nov 2014 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ/महानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ-बनी मार्ग पर एनएचपीसी कार्यालय के पास बने मोड़ को काटते समय एक आटो अनियंत्रित होकर सेवा दरिया में जा गिरा।
विज्ञापन


आटो के गिरने से चालक व उसमें सवार एक अन्य यात्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल बनी में भर्ती करवाया गया।

दो घायलों की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल कठुआ भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आटो जेके08सी-5836 सरथली से बनी जा रहा था। अचानक तेज मोड़ पर उसका नियंत्रण बिगड़ गया जिसके कारण आटो सेवा दरिया में जा गिरा।
विज्ञापन


आटो में सवार लोहांग के रहने वाले हारुन मलिक (31) और सरथली के रहने वाले शकील अहमद (30) जो आटो चालक था की मौके पर ही मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम कर परिवार वालों को सौंप दिया गया है।

घायलों में मनसा मोहम्मद(18) निवासी कोटी, गिरधारी लाल(48) निवासी बैक्कन, नरेश कुमार(37) निवासी संधी, अंग्रेज सिंह(34) निवासी संदरून, विना देवी(24) निवासी बैक्कन, रितु(04) निवासी बैक्कन, छज्जू राम(37) निवासी डुग्गन को उपजिला अस्पताल बनी में भर्ती करवाया है।

यहां से छज्जू राम और अंग्रेज सिंह की बिगड़ी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल कठुआ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। वहीं पुलिस ने भी मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

महानपुर में सेवा दरिया में पलटे आटो के कारण घायलों और मौके पर उपस्थित लोगों में चीखो पुकार मच गई। घायल जहां सहायता के लिए चीख रहे थे तो लोगों ने घायलों को निकालने के लिए एक दूसरे की मदद मांगने के लिए जोर जोर से बोलना शुरू कर दिया।

आटो दरिया में गिरा था और लोग सड़क पर करीब पचीस फुट ऊंचाई पर थे इसलिए घायलों को निकालने के लिए पगडंडियों का इस्तेमाल कर स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय दिया।
विज्ञापन


मौके पर माहौल इतना दर्दनाक हो चुका था कि सभी चीखो पुकार में अपने को बचाने के लिए गुहार लगाते रहे। वहीं लोगों ने भी जोर जोर से आवाज लगाकर घायलों को धीरज बंधाया। घायलों को पहुंचाने और हादसे की जानकारी मिलते ही लोगों का उपजिला अस्पताल में तांता लग गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें