फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता पं. दीनदयाल का था प्रथम लक्ष्य

विज्ञापन
बसोहली में पंडित दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित करते भाजपा कार्यकर्ता, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बसोहली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर कमेटी के अध्यक्ष सुमेश सपोलिया की अध्यक्षता में पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके किए कार्यों को याद किया गया।
विज्ञापन

भाजपा नेता व अध्यक्ष सुमेश सपोलिया ने कहा कि पं. दीनदयाल जी ने स्वेच्छा से अलख जगाने के उद्देश्य से राजनीति में प्रवेश किया था। वह सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक और सिद्धांतों के पक्के इंसान थे। उन्होंने सदैव राष्ट्रीय एकता की स्थापना को ही प्रथम लक्ष्य रखा। संसद में दिए भाषण में उन्होंने पुरजोर शब्दों में कहा था कि राष्ट्रीय एकता के धरातल पर ही सुनहरे भविष्य की नींव रखी जा सकती है। इतिहास में उनकी छवि कर्मठ और जुझारू इंसान की है, जो मृत्यु के इतने वर्षों बाद भी अनेक भारतवासियों के आदर्श और पथ प्रदर्शक हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें