फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में डेढ़ वर्षीय बच्चे और मां की मौत

विज्ञापन
सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस्त कार। - संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार सुबह करीब 9.30 बजे सहस्वां मोड़ के नजदीक एक ढाबे के बाहर बनी पानी की टंकी से कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में डेढ़ वर्षीय बच्चे और मां की मौत हो गई। जबकि पिता और दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

गाड़ी नंबर डीएल 8सी एए 5714 दिल्ली से जम्मू आ रही थी। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और ढाबे के बाहर बनी पानी की टंकी से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के आगे का हिस्सा घूम कर फिर से दिल्ली की तरफ हो गया। टक्कर होते ही ढाबे पर मौजूद लोग घायलों को गाड़ी से निकालने में जुट गए। पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और लोगों की सहायता से घायलों को जीएमसी कठुआ भेजा। जहां डॉक्टरों ने बच्चे और उसकी मां को मृत लाया घोषित कर दिया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
मृतकों की पहचान डेढ़ वर्षीय रिधे शर्मा और उसकी मां निशा शर्मा पत्नी वरुण शर्मा निवासी गंग्याल जम्मू के रूप में हुई है। घायलों की पहचान बहन तृषा शर्मा, सुनैना और पिता वरुण शर्मा पुत्र ताराचंद के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-----------------------------
बच्चों की चीख-पुकार सुनकर निकल पड़े आंसू
ढाबे के मालिक बनारसी दास ने बताया कि जैसे ही टक्कर हुई जोरदार धमाका हुआ। हम सब भागकर कार के पास पहुंचे और घायलों को निकालने में जुट गए। बच्चों की हालत देखकर और उनकी चीख-पुकार सुनकर सबकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने बताया की टक्कर होने के बाद कार पूरी तरह से घूम गई जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी रफ्तार अधिक थी। पानी की टंकी सड़क से काफी दूर है और सड़क से नीचे उतरने के बाद कार इससे टकराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें