फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बस में सवार दो महिलाएं हुई घायल

विज्ञापन
सक्ता चक के पास हुई सड़क दुर्घटना के बाद हाइवे पर जमा हुए लोग, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सकता चक के पास एक बस (जेके02 सीसी-2840) को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। शुक्रवार देर शाम हुए इस हादसे में बस में सवार दो महिलाएं घायल हो गई।
विज्ञापन

महिलाओं को स्थानीय लोगों की मदद से जीएमसी कठुआ पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी स्थिति सामान्य देखते हुए घर भेज दिया। घायल महिलाओं की पहचान सोनू देवी (40) निवासी जखबड़ और पूजा रानी (45) निवासी बरनोटी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार दुर्घटना में वाहनों के टकराने से हुई जोरदार आवाज के बाद घटना स्थल पर आसपास मौजूद काफी लोग पहुंचे गए। अचानक हुई इस घटना से बस में सवार ज्यादातर यात्री सहम गए। अफरातफरी के इस माहौल में स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, इस दौरान कुछ समय के लिए हाईवे की एक ट्यूब पर यातायात भी बाधित हो गया। हालांकि, कुछ देर के बाद स्थिति सामान्य हो गई और वाहनों की आवाजाही भी बहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें