फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सड़कों ही नहीं गलियों में भी अतिक्रमण की इजाजत नहीं,

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के चौक-चौराहों और मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाने के बाद शनिवार को जिला उपायुक्त (डीसी) रोहित खजूरिया ने खुद अभियान की कमान अपने हाथ में लेते हुए गलियों में अतिक्रमण को हटवाया।
विज्ञापन

कोर्ट मार्ग पर पिछले दिनों चली जेसीबी से हटाए गए अतिक्रमण का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अधिकारियों को बचे हुए अतिक्रमण को भी जल्द से जल्द हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद जिला उपायुक्त और अतिरिक्त जिला उपायुक्त ने तहसीलदार कठुआ और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के साथ शहर की सड़कों का पैदल दौरा शुरू किया। देखते ही देखते दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जिसका जो भी सामान बाहर मिला नगर परिषद के कर्मचारियों ने जब्त कर लिया। कई बार तो जिला उपायुक्त ने स्वयं सामान को उठाकर जब्त करने के निर्देश दिए। पहली बार शहर की गलियों में कार्रवाई को शुरू करवाते हुए जिला उपायुक्त ने वार्ड पांच की आर्य समाज गली को भी अतिक्रमण से मुक्त करवा दिया। अतिक्रमण विरोधी इस अभियान का असर शहर की सड़कों पर साफ देखने को मिल रहा है। रेहड़ी-फड़ियां गायब हो गई हैं और दुकानों के बाहर अब फुटपाथ पर सामान नजर नहीं आता। दुकानदारों में भी अब खौफ नजर आ रहा है। आम लोगों ने जिला प्रशासन के इस कदम की सराहना की है। इससे यातायात व्यवस्था में भी सुधार दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें