फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम नहीं हो रहा भक्तों का उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। चैत्र नवरात्र पर्व पर माता के सभी मंदिरों को बहुत ही शानदार ढंग से सजाया गया है। मंदिरों में दिन भर माता के भवन गूंजते रहते हैं। मां के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या हर दिन बढ़ रही है। प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिरों में भक्तों का तांता लग रहा है और तड़के ही मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही दर्शन के लिए भक्तों की कतार लग रही है। हर कोई मां का आशीर्वाद पाने के लिए उत्साह के साथ आ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को छठे नवरात्र पर जिला भर के विभिन्न मंदिरों में भक्तों से हाजरी दी। जसरोटा काली माता मंदिर में तो सवा सौ सीढ़िया चढ़कर माता के दर्शन के लिए सुबह ही लाइन लग गई। जो देर शाम तक आरती के समय के भी लगी रही। माता के दर्शन के लिए हर कोई विभिन्न स्थान से आ रहा है। मंदिरों में पहुंचने वाले भक्तों के अनुसार हर दिन वह अलग देवी मंदिर में जाते हैं ताकि उन्हें हर माता का आशीर्वाद प्राप्त हो सके। वहीं नगरी स्थित माता बाला सुंदरी, मुख्य बाजार स्थित माता आशापूर्णी मंदिर में भी हजारों की संख्या में भक्तों ने शीश नवाया और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। जसरोटा स्थित महाकाली मंदिर की कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह ने बताया कि सुबह और शाम को भक्तों की संख्या अधिक होती है। दोपहर के समय सुबह और शाम के मुकाबले भक्तों की संख्या में थोड़ी कमी आती है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी हजारों की संख्या में भक्तों ने दर्शन किए और उन्हें प्रसाद भी दिया गया। शाम को आरती के बाद कपाट बंद कर दिए गए।
शुक्रवार को बिलावर में माता सुकराला और माता बाला सुंदरी के दरबार में भी बड़ी संख्या में भक्तजन उमड़े। सुबह से शाम तक माता के दरबार में जयकारे गूंजते रहे। रात में विशेष जागरण का आयोजन किया गया। माता सुकराला और माता बाला सुंदरी के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रदेश के विभिन्न भागों से पहुंच रहे हैं। तड़के से ही दोनों भवनों पर माता की पवित्र पिंडियों के दर्शन करने वालों की कतार लग गई थी। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। जगह जगह कंजक पूजन हो रहा है। दूसरी तरफ माता बाला सुंदरी के दरबार में आने वाले भक्तों की गिनती में दिन व दिन इजाफा हो रहा है। कठुआ की तरफ से और भीनी पुल की तरफ से हर दिन सैकडों की संख्या में भक्तजन धार सुंदरी कोट की चढ़ाई चढ़ रहे हैं। भक्तों की सुविधा के लिए कई लोगों ने रास्ते में पानी और लंगर की व्यवस्था की हुई है। माता के दरबार में अटूट लंगर दिन रात चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें