फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक बिजली खपत पर 51 सौ का जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। कठुआ शहर में बिजली विभाग की टीमें लगातार दूसरे दिन भी बिजली चोरी मामलों का भंडाफोड़ करने में लगी रही। बुधवार को दबिश के दौरान विभागीय टीमों ने जहां 51 सौ रुपये जुर्माना वसूला है, वहीं दो मीटरों को बाईपास पाया है, जिसकी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी गई है। वहीं एक उपभोक्ता से फ्लैट रेट के अनुसार बिजली बिल वसूलने की तैयार की गई है।
विज्ञापन

बुधवार को बिजली विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता भारत भूषण शर्मा की देखरेख में इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा की टीम ने प्रताप नगर में अभियान चलाया। कुल 17 कनेक्शनों की मौके पर जांच की गई, जिनमें से दो बिजली के मीटर बाईपास पाए गए। विभागीय टीम ने मौके पर ही कार्रवाई सुनिश्चित की है। वहीं उल्लंघनकर्ताओं की रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें