फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनपुर में 157 और कठुआ में 59 मिले संक्रमित

विज्ञापन
कठुआ में लोगों की कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जिले में कोरोना संक्रमितों के सामने आने का सिलसिला लगातार जारी है। लखनपुर कॉरिडोर में भी औसतन बीते सप्ताह सामने आए संक्रमितों से अब आंकड़ा दोगुना होता जा रहा है। शनिवार को जांच के दौरान लखनपुर कॉरिडोर पर 157 लोगों को संक्रमित पाया गया जिनमें से 17 कठुआ जिले से थे। वहीं कठुआ जिले में अलग-अलग जगह जांच के दौरान कुल 59 लोग सक्रमित पाए गए हैं। जिले में सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा 371 पहुंच गया है। वहीं, जीएमसी जम्मू में उपचार करा रहे बिलावर के एक संक्रमित की मौत हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को लखनपुर कॉरिडोर पर 3936 रैपिड और 765 आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए। जांच के दौरान 157 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 17 लोग कठुआ जिले से रहे। वहीं महाराष्ट के 11, पंजाब के 24, उत्तर प्रदेश के 11 लोग भी संक्रमितों में शामिल हैं। उधर, कठुआ में रैपिड जांच के दौरान लोक निर्माण विभाग के तीन कर्मचारी और जिले में अलग-अलग जांच के दौरान 9 हेल्थ केयर वर्कर भी संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें