फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर के 14 सौ बिजली कर्मी हड़ताल पर गए

विज्ञापन
कामछोड़ो हड़ताल के दौरान कठुआ में विभाग के निजीकरण को बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते बिजल - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जिले भर में बिजली विभाग के 14 सौ के लगभग कर्मचारी विभाग के निजीकरण के सरकार के फैसले के विरोध में हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों की यह हड़ताल शुक्रवार रात 12 बजे से शुरू हो गई। चौबीस घंटे के भीतर ही कर्मचारियों ने कई फीडरों पर आए फाल्ट को बहाल न करते हुए साफ कर दिया है कि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो हालात और भी खराब हो सकते हैं। उधर, कड़ाके की सर्दी के दौर के बीच बिजली गुल रहने से कई इलाकों में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। विभाग में ऐसा पहली बार हुआ है कि अधिकारियों से लेकर कर्मचारी और अस्थाई कर्मी एक साथ हड़ताल पर चले गए हैं। शनिवार को रोष जताते हुए बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कर्मचारी सुरेश कुमार ने रोष जताते हुए कहा कि निजीकरण से आम लोगों और कर्मचारियों को परेशानी आएगी। इस व्यवस्था को फौरी तौर पर रोका जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के लिए नौकरी आसान नहीं रहेगी। यूटी बनने के बाद पे स्केल, नियमितीकरण को लेकर कुछ नहीं किया जा रहा है। अब विभाग की बागडोर निजी कंपनियों को दे रहे हैं। बताया कि सरकार का फैसला है कि विभाग का ढांचा अपना रहेगा और काम निजी कंपनियां करेंगी। कहा कि बीस बीस साल से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों का क्या होगा। कार्यकारी अभियंता मदन लाल भगत ने बताया कि बिजली विभाग की सभी यूनियनों ने सरकार के साथ बातचीत की कोशिश की लेकिन जब कोई रास्ता नहीं निकला तो टूल डाउन स्ट्राइक शुरू कर दी गई। कहा कि कड़ाके की सर्दी में साढ़े छह हजार वेतन पर 18-18 घंटे काम करने वालों के साथ यह सही व्यवहार नहीं है। लाइनमैन, नीड बेस्ड, डेली वेजरों की मांगों को सरकार को मानना चाहिए। कहा कि बिजली बहाली रिस्की जॉब है। एईई भारत भूषण ने कहा कि यूनियन की ओर से जो भी फैसला लिया जाएगा वो मंजूर होगा।
विज्ञापन

..............
इन इलाकों में आए फाल्ट, नहीं पहुंचे कर्मी बिजली बहाली को
बिजली कर्मियों की हड़ताल के बीच कठुआ में स्टेडियम के आसपास का इलाका, शिवपुरी, शहीदी चौक, डीसी कार्यालय सहित आसपास के इलाकों में बिजली बंद रही। पुलिस लाइन भगवती नगर, जखबड़, बिगवां, बडाला, शास्त्री नगर के इलाकों में भी कई जगह फाल्ट आ गए। राजबाग, सावन चक, कीड़ियां, औद्योगिक क्षेत्र , गोविंदसर के अलावा हीरानगर ग्रिड में खराबी की वजह से कूटा, हीरानगर, दयाला चक, चड़वाल आदि इलाकों में सुबह से बिजली बंद रही।
..............
कई जगह मोबाइल टॉवर भी रहे बंद, व्यवसाय पर भी पड़ा असर
बिजली व्यवस्था के चरमराते ही कई इलाकों में मोबाइल टॉवर के सिग्नल भी आते जाते रहे। कई जगह सिग्नल के बाद भी मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर भी इसका असर पड़ा है। जिन इलाकों में फाल्ट के चलते बिजली गुल हुई उन इलाकों में व्यवसाय भी लगभग चौपट होकर रह गया। कार्यालयों से लेकर दुकानों में भी बिजली गुल रहने का असर देखा गया है।

हड़ताल के चलते सूना पड़ा बिजली विभाग का कार्यालय। संवाद- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें