फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: जामिया मस्जिद में नमाज के बाद देश विरोधी नारे लगाने वाले 13 युवक गिरफ्तार, पुलिस ने जारी की तस्वीरें  

Sat, 09 Apr 2022 03:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर की मस्जिद में नमाज के बाद देश विरोधी नारेबाजी करने के मामले में पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की फोटो पुलिस ने जारी की है।  30 सप्ताह बाद चार मार्च को खुली थी मस्जिद में देश विरोधी नारेबाजी की गई थी इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। 
विज्ञापन
देश विरोध नारेबाजी करने के आरोपी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर के पुराने शहर के नौहट्टा इलाके में स्थित ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में शुक्रवार को रमजान के महीने की पहली जुमे की नमाज पढ़ी गई। इसमें काफी संख्या में बच्चे, बूढ़े, जवान और महिलाएं भी शामिल हुईं। वहीं, नमाज के बाद मस्जिद के मुख्य हॉल से देश विरोधी नारे गूंजे।

विज्ञापन


इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें लोग नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की तस्वीर भी जारी की गई है। 

चार मार्च 2022 को करीब 30 सप्ताह के बाद प्रशासन द्वारा लोगों को इस मस्जिद में सामूहिक जुमे की नमाज पढ़ने की अनुमति दी गई थी। जुमे की नमाज से पहले का उपदेश इमाम हाई सैयद अहमद नक्शबंदी द्वारा दिया गया था। 

इसका कारण मीरवाइज उमर फारूक की नजरबंदी हैं। बता दें कि मीरवाइज 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 के हटने के पहले से नजरबंद हैं। औकाफ  के साथ-साथ लोगों की मांग है कि रमजान के इस पाक महीने में उन्हें रिहा किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें