फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 पर विशेष: पांच साल में JKSSB ने किया ये बड़ा सुधार, 25 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी

Mon, 05 Aug 2024 12:17 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर में धारा 370 को हटे आज पूरे पांच साल हो चुके हैं। इस दौरान जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने 2019 से अभी तक 2500 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की है।
विज्ञापन
लाल चौक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में बढ़ती बेरोजगार आज भी युवाओं के लिए सबसे बड़ी समस्या है। जम्मू-कश्मीर में राजपत्रित और गैर राजपत्रित पदों पर भर्ती दो अलग-अलग सरकारी संस्थाएं करवाती हैं। गैर-राजपित्रत पर भर्ती करवाने वाली जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने 2019 से अभी तक 2500 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की हैं।

विज्ञापन


इसमें सब-इंस्पेक्टर के 1200 पद, खाता सहायक के 927 पद, 1395 पंचायत सचिव सहित अन्य विभागों के पद शामिल हैं। सब- इंस्पेक्टर और खाता सहायक की परीक्षा रद्द होने के बाद जेकेएसएबसी ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार किया है। भर्ती परीक्षा के आयोजन से लेकर परीक्षा परिणाम जारी करने तक लगने वाले समय में कटौती की है। यानी की कम से कम समय से भर्ती प्रक्रिया पूरी हो रही है, जिससे भर्ती प्रक्रिया में तोड़ा सुधार हुआ है।

वहीं राजपत्रित पदों पर भर्ती जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) करवाता है। जेकेपीएसी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के तहत एक जनवरी 2022 से जुलाई 2023 तक कुल 1039 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें