जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर-रामबन खंड, रामबन-बनिहाल खंड और श्रीनगर-बनिहाल खंड पर बचा शेष कार्य अगले वर्ष में पूरा होगा। यह बात मुख्य सचिव डॉ.अरुण कुमार मेहता और केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव गिरिधर अरमाने ने मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में कही।
बैठक में प्रधानमंत्री विकास पैकेज (पीएमडीपी) के तहत जम्मू-कश्मीर में सड़क क्षेत्र की परियोजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान बैठक में कहा कि बारामूला-गुलमर्ग मार्ग पर काम जारी और अप्रैल 2022 तक इसके पूरा होने की उम्मीद है। इसी तरह जम्मू सेमी-रिंग रोड और जम्मू-अखनूर-पुंछ रोड पर काम भी तेजी चल रहा है और यह काम क्रमश: मार्च 2022 और मार्च 2024 तक पूरा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: हिंदी में हो सरकारी कामकाज, प्रदेश में जमीनी स्तर पर किया जाए प्रसार
बैठक में बताया कि पुलवामा, कुलगाम और शोपियां कस्बों के लिए 3 बाइपास सड़कों के निर्माण के साथ श्रीनगर-शोपियां-काजीगुंड सड़क पर भी काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। इस दौरान मुख्य सचिव ने यात्रियों के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर पार्किंग बे और शौचालय सुविधाओं को नवंबर 2021 शुरू करने को कहा।