राजोरी जिले में पिछले कुछ समय में आतंकी गतिविधियाें को लेकर रियासी जिले में सतर्कता बढ़ाने को कहा गया है। डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज सुलेमान चौधरी ने पौनी-रनसू का दौरा कर सुरक्षा हालात की समीक्षा करते हुए अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
डीआईजी ने कहा कि राजोरी में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ी हैं। रियासी जिले के पौनी-रनसू क्षेत्र इससे सटे हैं। ऐसे में आतंकी गतिविधियों के संभावित खतरे को भांपते हुए सुरक्षा अमले को सतर्कता का स्तर बढ़ाते हुए सेवाएं देनी होंगी।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में लश्कर-ए-तैयबा आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, छह मददगार गिरफ्तार
डीआईजी ने कहा कि शिवखोड़ी धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। डीआईजी को एसएसपी शैलेंद्र सिंह ने सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि महिलाआें के प्रति अपराध मामलों के अलावा नशा व पशु तस्करी से संबंधित मामलों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है।