राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखाओं में वीरवार 16 दिसंबर को दंड प्रहार विजय दिवस मनाया जाएगा। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में 16 दिसंबर को भारत को विजय मिली थी। दंड प्रहार विजय दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य युद्ध में भारत की जीत की खुशी मनाने के साथ-साथ आरएसएस स्वयंसेवकों को संगठित, दृढ़, निश्चयी और पुरुषार्थी बनाना है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: तारबंदी के पार 19 साल बाद खेत में पहुंचे किसान, मिट्टी को चूमकर दौड़ाए ट्रैक्टर
संघ के जम्मू संभाग के सह कार्यवाह अवतार कृष्ण के अनुसार 16 दिसंबर को प्रांत की शाखाओं में दंड प्रहार विजय दिवस मनाया जाएगा। इस संबंध में शाखाओं में कार्यक्रमों का आयोजन होगा और स्वयंसेवक दंड से प्रहार कर जोश और उत्साह को दर्शाएंगे। देश भर में संघ की शाखाओं में दंड प्रहार विजय दिवस मनाया जाएगा। पचास से ऊपर प्रहार करने वाले स्वयंसेवकों को संघ की ओर से प्रोत्साहित भी किया जाता है।