फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: उमर अब्दुल्ला ने सरकार बनाने का दावा किया पेश, 48 से 72 घंटे में ले सकते हैं शपथ

Fri, 11 Oct 2024 07:49 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्म कश्मीर में 13 अक्तूबर को उमर अब्दुल्ला शपथ ले सकते हैं। शुक्रवार शाम को राज भवन जाकर उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। 
विज्ञापन
एलजी मनोज सिन्हा और उमर अब्दुल्ला - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने को लेकर उमर अब्दुल्ला ने दावा पेश कर दिया है। उन्होंने शुक्रवार को राज भवन जाकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि 13 अक्तूबर को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। 
विज्ञापन


उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात के बाद जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा ने कहा कि मैंने एलजी से मुलाकात की और कांग्रेस, सीपीएम, आप और निर्दलीयों से मिले समर्थन पत्र सौंपे। 

उमर ने कहा कि मैंने उनसे शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय करने का अनुरोध किया ताकि सरकार काम करना शुरू कर सके। यह एक लंबी प्रक्रिया होगी क्योंकि यहां केंद्र का शासन है। एलजी पहले राष्ट्रपति भवन और फिर गृह मंत्रालय को दस्तावेज भेजेंगे। हमें बताया गया है कि इसमें 2-3 दिन लगेंगे। इसलिए अगर यह मंगलवार से पहले होता है, तो हम बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह करेंगे। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि इस सरकार में जम्मू की अनदेखी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

  नेशनल कॉन्फ्रेंस को निर्दलीय विधायकों के बाद अब आम आदमी पार्टी का भी समर्थन मिल गया है। आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को अपना समर्थन पत्र उपराज्यपाल को सौंप दिया। बता दें कि डोडा में आम आदमी पार्टी के मेहराज मलिक ने भाजपा उम्मीदवार गजय सिंह राणा को 4,538 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है।

पांच निर्दलीय विधायकों ने दिया समर्थन 
नेशनल कॉन्फ्रेंस को पांच निर्दलीय विधायकों ने भी समर्थन देने की घोषणा कर दी है। गुरुवार को निर्दलीय विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह, चौधरी मोहम्मद अकरम, सतीश शर्मा और प्यारे लाल शर्मा ने समर्थन का एलान किया था। इसके बाद पांचवें निर्दलीय विधायक थानामंडी से जीत दर्ज करने वाले पूर्व न्यायाधीश मुजफ्फर इकबाल खान ने भी एनसी को समर्थन देने की बात कही है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें