फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu And Kashmir: वैष्णो देवी भवन मार्ग पर भूस्खलन, दो महिला श्रद्धालुओं की मौत; एक लड़की की हालत गंभीर

Mon, 02 Sep 2024 03:54 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के माता वैष्णो देवी के भवन मार्ग पर भूस्खलन हुआ है। हादसे में दो महिला तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और एक लड़की की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में माता वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड की बड़ी घटना हुई है। भूस्खलन की घटना में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि एक घायल हुई है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर रेस्क्यू अभियान चल रहा है। 
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी के अनुसार, हादसा माता वैष्णो देवी भवन मार्ग पर पंची हेलीपैड के पास हुआ है। हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं, एक लड़की गंभीर रूप से घायल है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रही है।
 
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन मार्ग पर पत्थर गिरने और भूस्खलन की घटना हुई है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें