शेख मुजफ्फर ने कहा कि अभी तक हम एक एनजीओ के तौर पर काम कर रहे थे। 2011 से लेकर आज तक जम्मू-कश्मीर का कोई ऐसा जिला और ब्लॉक नहीं, जहां हमारी टीम न पहुंची हो।
जम्मू कश्मीर नेशनलिस्ट पीपुल्स फ्रंट (जेकेएनपीएफ) ने श्रीनगर में औपचारिक तौर पर राजनीतिक दल के तौर पर अपनी घोषणा कर दी है। फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष शेख मुजफ्फर ने कहा कि उनकी पार्टी हिंसा, नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेगी। अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए भी रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
शेख मुजफ्फर ने कहा कि पार्टी 2011 से ही लोगों के साथ जुड़ी हुई है। कहा कि अभी तक हम एक एनजीओ के तौर पर काम कर रहे थे। 2011 से लेकर आज तक जम्मू-कश्मीर का कोई ऐसा जिला और ब्लॉक नहीं, जहां हमारी टीम न पहुंची हो। पार्टी ने अब तक लोगों की समस्याओं को सुना, मुश्किलों को समझा है। मुजफ्फर ने कहा कि 90 फीसदी लोग हिंसा, नशे की लत और भ्रष्टाचार से परेशान हैं।
लोगों की उम्मीदें हमसे जुड़ी हैं, उसका समाधान किया जाएगा। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जेकेएनपीएफ को मैदान बनाने की जरूरत नहीं, क्योंकि पार्टी पहले से धरातल पर काम कर रही है। कहा कि पार्टी के साथ सिख, कश्मीरी पंडित, जम्मू के डोगरा समाज के लोग, धर्म गुरु और समाज के हर वर्ग से लोग जुड़े हैं। सभी की समस्याओं को सुना जाएगा। अनुच्छेद 370 बहाली पर मुजफ्फर ने कहा कि इस बारे में हम जानते हैं कि क्या करना है।