फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पांच साल में दोगुना उत्पादन कर सस्ती दरों पर बिजली देगी सरकार, 22 से 24 घंटे होगी आपूर्ति

Tue, 21 Sep 2021 12:06 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

केंद्रीय बिजली एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर बोले - 22 से 24 घंटे होगी आपूर्ति। उन्होंने कहा, 75 साल में यहां महज तीन हजार मेगावाट हो पाया उत्पादन, इसे छह हजार तक पहुंचाएंगे।
 
विज्ञापन
बिजली कटौती
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय बिजली एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बिजली उत्पादन को जल्द दोगुना किया जाएगा। 75 वर्षों में तीन हजार मेगावाट बिजली बन रही है। पांच साल में छह हजार मेगावाट उत्पादन होगा। इससे प्रदेश बिजली में सरप्लस हो जाएगा, नतीजतन यहां बिजली की दरें कम हो जाएंगी। गुर्जर सोमवार को रियासी और राजोरी जिलों के दौरे पर थे।

विज्ञापन


गुर्जर ने कहा कि देश के दूसरे राज्यों में हर गांव तक बिजली पहुंची है। 22 से 24 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। जम्मू-कश्मीर में ऐसी व्यवस्था क्यों नहीं हो पाई। अब तक ऐसा नहीं हो पाया है तो अब करके दिखाया जाएगा। हर गांव तक बिजली पहुंचेगी और आपूर्ति में कोई बाधा भी नहीं आने दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: टीका न लगवाने पर दो अक्तूबर से सार्वजनिक स्थलों पर नहीं मिलेगी एंट्री
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली ट्रांसमिशन ढांचे को दुरुस्त किया जाएगा। इसमें केंद्र के पास पैसे की कमी नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने रियासी में ज्योतिपुरम स्थित सलाल बिजली परियोजना का दौरा कर कामकाज की समीक्षा की। इसी तरह से राजोरी में दो दिवसीय दौरे पर उन्होंने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें