फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पूर्व एमएलसी टीएस वजीर की दिल्ली में मौत, जानिए कौन जानिए कौन थे वजीर

Thu, 09 Sep 2021 10:05 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर गुरुद्वारा प्रबंधक बोर्ड के प्रधान टीएस वजीर के निधन के बाद ट्रांसपोर्ट जगत और सिख समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं उमर अब्दुल्ला ने भी ट्वीट के माध्यम से दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
टीएस वजीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व एमएलसी, प्रमुख ट्रांसपोर्टर और जम्मू-कश्मीर गुरुद्वारा प्रबंधक बोर्ड के प्रधान टीएस वजीर का आज दिल्ली में निधन हो गया। हालांकि अभी तक उनकी मौत के कारणों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वह फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला के काफी नजदीकी थे। जम्मू के प्रमुख अमनदीप और चोपड़ा हत्याकांड के मामले में कुछ सालों तक जेल में रहे लेकिन न्यायालय ने उन्हें बाइज्जत बरी कर दिया था।


जम्मू-कश्मीर में सिख समुदाय से जुड़ी कई मांगों को वह लगातार उठाते रहते थे। साथ ही वह ट्रांसपोर्टरों यूनियन इकाई के प्रधान भी थे। उनके निधन से ट्रांसपोर्ट जगत और सिख समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। दिल्ली पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली में जम्मू-कश्मीर विधान परिषद के पूर्व सदस्य त्रिलोचन सिंह वजीर की मौत के मामले में धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें- परिसीमन: डोडा-किश्तवाड़ के क्षेत्रफल ने परिसीमन में फंसाया पेच, जनगणना रिपोर्ट में डोडा का क्षेत्रफल किश्तवाड़ से अधिक


गांधी नगर स्थित उनके निवास पर नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं, ट्रांसपोर्टरों और सिख प्रतिनिधि पहुंचना शुरू हो गए हैं। पारिवारिक सूत्रों ने भी वजीर की मौत के कारणों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। उनका कहना है कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें सूचित किया कि वजीर की दिल्ली में मौत हो गई है।


वहीं उमर अब्दुल्ला ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि विधान परिषद के पूर्व सदस्य मेरे सहयोगी सरदार टी.एस. वजीर के आकस्मिक निधन की भयानक खबर से स्तब्ध हूं। कुछ दिन पहले ही हम जम्मू में एक साथ बैठे थे, यह महसूस नहीं किया कि मैं उनसे आखिरी बार मिलूंगा। उनकी आत्मा को शांति मिले।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें