फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: लघु खनिज के परिवहन का शुल्क तय, मैदानी क्षेत्र के लिए 4.50 और पहाड़ी क्षेत्र के लिए पांच रुपये

Fri, 22 Oct 2021 11:35 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

परिहवन विभाग ने प्रदेश में लघु खनिज का परिवहन शुल्क 13 टन के लिए मैदानी क्षेत्र में पांच रुपये के हिसाब से 1500, जबकि पहाड़ी क्षेत्र में 5.50 रुपये के हिसाब से 1600 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन
परिवहन शुल्क तय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिहवन विभाग ने प्रदेश में लघु खनिज का परिवहन शुल्क तय किया है। मैदानी और पहाड़ी क्षेत्र के लिए अलग-अलग शुल्क देना होगा। लघु खनिज के लिए अतिरिक्त परिवहन शुल्क वसूलने की शिकायतें मिलने के बाद विभाग ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन

600 सीएफटी यानी 27 टन के लघु खनिज का मैदानी क्षेत्र में प्रति किलोमीटर 4.50 रुपये के हिसाब परिवहन शुल्क न्यूनतम 2200, जबकि पहाड़ी क्षेत्र में पांच रुपये प्रति किमी के हिसाब से 2300 रुपये होगा। 13 टन के लिए मैदानी क्षेत्र में पांच रुपये के हिसाब से 1500, जबकि पहाड़ी क्षेत्र में 5.50 रुपये के हिसाब से 1600 रुपये तय किया गया है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: एनआईए ने आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश के मामले में कई स्थानों पर की छापेमारी
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ टन में प्रति किमी 5.90 रुपये के हिसाब से मैदानी क्षेत्र में 1000, जबकि छह रुपये प्रति किमी के हिसाब से 1100 रुपये और 4.5 टन में प्रति किमी 6.40 रुपये के हिसाब से मैदानी क्षेत्र में 700 और पहाड़ी क्षेत्र में 6.50 रुपये प्रति किमी के हिसाब से 800 रुपये तय किया है। कश्मीर संभाग में भी इस शुल्क को तय किया है। क्षेत्र परिवहन अधिकारी अब जिला स्तर पर स्थान के अनुसार परिवहन शुल्क की सूची जारी करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें