जम्मू-कश्मीर पुलिस के 20 उपाधीक्षक (डीएसपी) को गणतंत्र दिवस का तोहफा मिला है। इन्हें पुलिस अधीक्षक (एसपी) पद पर प्रोन्नत करते हुए सशस्त्र बलों में डिप्टी कमांडेंट पद पर तैनात किया गया है। इन सबकी तैनाती तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगी।
गृह विभाग के प्रमुख सचिव शालीन काबरा की ओर से जारी आदेश के अनुसार फेरोज अहमद को आईआरपी 11वीं बटालियन, जगबीर सिंह को तीसरी, फिरदौस अहमद खान को छठी, रवींद्र पाल सिंह को आठवीं, जगदेव सिंह को सातवीं, दिवाकर सिंह को 19वीं, बीके गंजू को 16वीं बटालियन में भेजा गया है।
निसार हुसैन को 22वीं, विक्रम सिंह को पहली व अब्दुल वाहिद गिरी को 5वीं बटालियन, मदन मोहन सिंह को 13 वीं बटालियन, राजिंदर कुमार को 18 वीं, रमनीश कुमार को चौथी, परषोत्तम कुमार को 15वीं, कुलदीप राज को 24वीं, विनोद कुमार को 14वीं बटालियन में भेजा गया।
हीरा लाल को 23वीं, एजाज अहमद को चौथी और चरणजीत सिंह को 17वीं बटालियन में भेजा गया है। जबकि सेरोज अहमद को जम्मू-कश्मीर आर्म्ड पुलिस की 14वीं बटालियन की जिम्मेदारी दी गई है।
चंदन कोहली समेत चार आईपीएस को प्रोन्नति
प्रदेश में 2013 बैच के चार आईपीएस को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड में प्रोन्नत किया गया है। जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कोहली, गुरिंदर पाल सिंह, नागपुरे आमोद अशोक व आशीष कुमार मिश्र को ग्रेड मिला है। प्रमुख सचिव गृह की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह प्रोन्नति एक जनवरी से प्रभावी होगी।