फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आतंकियों ने पुलिसकर्मी को मारी गोली, अस्पताल में मौत

Tue, 22 Mar 2022 05:25 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, श्रीनगर

सार

श्रीनगर के सौरा क्षेत्र में आतंकियों और पुलिसकर्मियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें कुपवाड़ा के पुलिसकर्मी आमिर हुसैन लोन को गोली लग गई थी। घायलावस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
आतंकवादी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकियों का पीछा करने के दौरान सौरा इलाके में हुई संक्षिप्त मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी शिनाख्त आमिर हुसैन के रूप में हुई है। वह कुपवाड़ा जिले के रहने वाले थे। कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में शामिल लश्कर-ए-ताइबा के तीन आतंकियों की शिनाख्त कर ली गई है। सुरक्षाबल उनकी तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन


देर शाम आईजी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक लाल रंग के एक वाहन में तीन लश्कर आतंकी सौरा इलाके से गुजर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई बल (क्यूआरटी) ने उनका पीछा शुरू कर दिया। इसी दौरान आतंकियों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसमें एक पुलिसकर्मी आमिर हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आतंकी भी घायल हो गया परंतु भीड़ का फायदा उठाकर सभी दहशतगर्द भाग निकले। घायल जवान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। आमिर हुसैन एसडीपीओ कोठीबाग के पीएसओ थे।

विज्ञापन

विजय कुमार ने कहा कि मुठभेड़ में शामिल आतंकवादियों की पहचान लश्कर से जुड़े बासित, रेहान और एक अन्य के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि यह समूह श्रीनगर और बडगाम में हाल के आतंकवादी अपराधों में शामिल है और जल्द ही इन्हें मार गिराया जाएगा।

इस माह 11 हार्डकोर आतंकी मारे गए

एक अन्य सवाल के जवाब में आईजीपी ने कहा कि कई स्थानों पर आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चल रहे हैं। इस महीने लगभग हमने 11 हार्डकोर आतंकियों को मार गिराया है जबकि 12-13 हार्डकोर आतंकियों को गिरफ्तार भी किया गया है। हमारे ऑपरेशन लगातार जारी है और आगे भी जारी गए रहेंगे।

जम्मू-कश्मीर पुलिस शहीद के परिवार के साथ

शाम को श्रीनगर पुलिस लाइन में डीजीपी दिलबाग सिंह, आईजीपी कश्मीर विजय कुमार समेत सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने आमिर हुसैन को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर डीजीपी ने कहा, जम्मू-कश्मीर पुलिस इस महत्वपूर्ण मोड़ पर शहीद के परिवार के साथ खड़ी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें