फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बडगाम में आतंकियों ने की नागरिक की हत्या, बिहारी श्रमिक को मारी गोली

Tue, 22 Mar 2022 12:29 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर

सार

पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने पुलवामा के गंगू गांव में एक प्रवासी मजदूर को गोली मार दी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है। आतंकियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
आतंकवादी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकियों ने सोमवार शाम कश्मीर घाटी के बडगाम में एक निर्दोष स्थानीय नागरिक की हत्या कर दी, जबकि एक अन्य घटना में पुलवामा में एक बिहारी श्रमिक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सुरक्षाबलों ने दोनों स्थानों पर इलाके को घेरकर दहशतगर्दों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में सोमवार की शाम गोटपोरा इलाके में तजमुल मोहिउद्दीन की घर के पास गोली मार दी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर पुलवामा में लगभग 7.45 बजे आतंकवादियों ने बिहार निवासी श्रमिक बिसुजीत कुमार को गोली माकर घायल कर दिया। उसे तुरंत श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आतंकी वारदातों को लेकर केस दर्ज कर लिया है। जांच जारी है। पुलिस घटनाओं में शामिल आतंकी गुटों के बारे में पता लगा रही है। माना जा रहा है कि लोगों के बीच खौफ पैदा करने के लिए आतंकी लगातार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

शनिवार को पुलवामा में यूपी के बढ़ई को मारी थी गोली

इससे पहले शनिवार की रात पुलवामा जिले के अरिहाल इलाके में आतंकियों ने यूपी के बिजनौर जिले के रहने वाले मोहम्मद अकरम को गोली मार दी थी। वह यहां बढ़ई का काम करता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें