फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अकलपुर स्कूटी स्वार हत्याकांड के सात आरोपी गिरफ्तार, और लोगों के भी शामिल होने की आशंका

Sun, 12 Sep 2021 10:39 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

रास्ते में आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। पहले कार से स्कूटी को टक्कर मारी फिर नीचे गिरने पर दीपक के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी।
विज्ञापन
हत्या - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोमाना थाने के अंतर्गत वार्ड-67 के अकलपुर में स्कूटी सवार दीपक सिंह के हत्या के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी विश्वजीत सिंह उर्फ विशु निवासी घो मन्हासा पहले ही सरेंडर कर चुका है। पकड़े गए आरोपियों में अमन सिंह, रघुवीर सिंह उर्फ छोटू निवासी अकलपुर, कर्मवीर सिंह उर्फ कुश निवासी घुंपुल (जम्मू) विश्व शर्मा गंगोचक (मढ़) जगजीत सिंह उर्फ जग्गी निवासी गोल गुजराल, रवि चौधरी निवासी गजनसू आदि शामिल है।

विज्ञापन


एसडीपीओ दोमाना कौशिन कौल और एसएचओ महेश शर्मा ने बताया कि टीम गठित कर आरोपियों को जम्मू और अन्य क्षेत्रों से पकड़ा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में पूछताछ की जा रही है। और भी लोगों के हत्याकांड मामले में शामिल होने की आशंका है। आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अब राजोरी में आतंकवाद को दोबारा जिंदा करने की साजिश, लगातार बढ़ रही आतंकी वारदातें
विज्ञापन


28 दिन पहले की वारदात, रंजिश में किया गया था हमला
बता दें कि 16 अगस्त को देर शाम दीपक सिंह और उसके मामा का लड़का जसविंदर सिंह स्कूटी पर मुट्टी से अकलपुर स्थित अपने घर आ रहे थे। रास्ते में आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। पहले कार से स्कूटी को टक्कर मारी फिर नीचे गिरने पर दीपक के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी।
विज्ञापन


इसके बाद तेजधार हथियारों से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल दीपक और जसविंदर को घटनास्थल से उठाकर जीएमसी जम्मू पहुंचाया, जहां दीपक की मौत हो गई। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि दोनों पक्षों में घरेलू विवाद था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें