कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने अपनी गतिविधियां शुरू कर दी हैं। कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग में मानव श्रम को बढ़ावा देने के लिए जेकेएसएसबी स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग से जुड़े 1444 पदों पर 17 से 24 अगस्त तक कंप्यूटर बेस्ड रिटन टेस्ट (सीबीटी) आयोजित कर रहा है। 26 मार्च को अधिसूचित इन पदों के लिए दो लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
कोविड के कारण जेकेएसएसबी का कैलेंडर काफी प्रभावित हुआ था। अब मामलों में गिरावट आने के बाद बोर्ड ने अपनी गतिविधियों को भी तेज किया है। पंचायत अकाउंट असिस्टेंट और चर्तुथ श्रेणी के पदों पर भर्ती के बाद यह बड़ी ड्राइव होने जा रही है। 1444 पदों के लिए दो लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
यह भी पढ़ें- जम्मू नगर निगम: मेयर फिर सुर्खियों में, कहा-शादी के समय दुल्हन से हुईं शर्तें पूरी नहीं होतीं
अगस्त के पहले सप्ताह से एडमिट कार्ड डॉउनलोड हो सकते हैं, हालांकि बोर्ड ने अभी इसको लेकर अधिकारिक सूचना जारी नहीं की है। जेकेएसएसबी के सचिव खालिद जहंगीर ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के आयोजन की तैयारियों में जुटा है। परीक्षा केंद्र लगभग तय हो गए हैं, कुछ एक बदलाव हो सकते हैं। बोर्ड अगले सप्ताह तक इसको लेकर अधिकारिक जानकारी सर्वाजनिक करेगा।