फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड: स्वास्थ विभाग के 1444 पदों पर 17 से 24 अगस्त तक होगी परीक्षा

Sun, 01 Aug 2021 08:24 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

सीबीटी मोड पर होगी परीक्षा, पीएए और चतुर्थ श्रेणी के बाद बड़ी ड्राइव।
विज्ञापन
जेकेएसएसबी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने अपनी गतिविधियां शुरू कर दी हैं। कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग में मानव श्रम को बढ़ावा देने के लिए जेकेएसएसबी स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग से जुड़े 1444 पदों पर 17 से 24 अगस्त तक कंप्यूटर बेस्ड रिटन टेस्ट (सीबीटी) आयोजित कर रहा है। 26 मार्च को अधिसूचित इन पदों के लिए दो लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।  

विज्ञापन


कोविड के कारण जेकेएसएसबी का कैलेंडर काफी प्रभावित हुआ था। अब मामलों में गिरावट आने के बाद बोर्ड ने अपनी गतिविधियों को भी तेज किया है। पंचायत अकाउंट असिस्टेंट और चर्तुथ श्रेणी के पदों पर भर्ती के बाद यह बड़ी ड्राइव होने जा रही है। 1444 पदों के लिए दो लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

यह भी पढ़ें- जम्मू नगर निगम: मेयर फिर सुर्खियों में, कहा-शादी के समय दुल्हन से हुईं शर्तें पूरी नहीं होतीं
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त के पहले सप्ताह से एडमिट कार्ड डॉउनलोड हो सकते हैं, हालांकि बोर्ड ने अभी इसको लेकर अधिकारिक सूचना जारी नहीं की है। जेकेएसएसबी के सचिव खालिद जहंगीर ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के आयोजन की तैयारियों में जुटा है। परीक्षा केंद्र लगभग तय हो गए हैं, कुछ एक बदलाव हो सकते हैं। बोर्ड अगले सप्ताह तक इसको लेकर अधिकारिक जानकारी सर्वाजनिक करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें