फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: एक ही दिन में बना रिकॉर्ड, 1.78 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

Tue, 05 Oct 2021 11:04 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू जिले में सोमवार को सर्वाधिक 39078 लोगों को टीका लगाया गया। प्रदेश में अब तक 1.20 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में कोरोना टीकाकरण का नया रिकॉर्ड बना। एक ही दिन में 1.78 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्वास्थ्य कर्मियों, डॉक्टरों और उपायुक्तों की सराहना की है। एलजी ने कहा कि लोग मास्क के बिना बाहर न निकलें और डोज लेकर सुरक्षित रहें।

विज्ञापन


सोमवार को जम्मू जिले में सोमवार को 39078, उधमपुर में 8679, राजोरी में 11416, कठुआ में 9496, पुंछ में 6970, रामबन में 4495, डोडा में 7221, किश्तवाड़ में 3191, रियासी में 5984, सांबा में 6242 लोगों को डोज दी गई।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पुलिस सेवा के 12 अफसर बने आईपीएस, एक साल तक रहेंगे प्रोबेशन पर
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से कश्मीर संभाग के अनंतनाग में 11817, कुलगाम में 8859, शोपियां में 2904, पुलवामा में 7281, श्रीनगर में 21171, बडगाम में 10132, बारामुला में 13312, कुपवाड़ा में 10542, गांदीपोरा में 4514, गांदरबल में 4819 लोगों को टीका लगाया गया। प्रदेश में अब तक कुल 1,20,10,512 डोज दी जा चुकी हैं। 18 से अधिक आयु वर्ग में 89.08 फीसदी लोगों को डोज दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें