प्रदेश के कोरोना परिदृश्य में आए सुुधार को देखते हुए जम्मू-कश्मीर के किसी भी जिले में अब कोविड वीकेंड कर्फ्यू नहीं होगा। मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन विभाग की राज्य कार्यकारी कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
16 जिलों में वीकेंड कर्फ्यू का सिलसिला 11 जुलाई से ही खतम कर दिया गया था। केवल चार जिलों श्रीनगर, डोडा, कुपवाड़ा और रियासी में वीकेंड कर्फ्यू जारी था, जिसे अब खत्म कर दिया गया है। अब सभी बीस जिलों को वीकेंड कर्फ्यू से मुक्त कर दिया गया है। हालांकि रात आठ से सुबह सात बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें- कारगिल युद्ध: द्रास में सुनाई गई कारगिल युद्ध की शौर्यगाथा, वीर नारियों और वीर माताओं की मौजूदगी में सुनाएं वीरों के किस्से
आपदा प्रबंधन विभाग की नई निर्देशावली के तहत सरकारी व निजी स्कूलों में वैक्सीन लगवा चुके शिक्षक सीमित संख्या में प्रशासनिक कार्यों के लिए आया करेंगे। वहीं इंडोर और आउटडोर कार्यक्रमों में अधिकतम 25 लोगों के एकत्रित होने की ही अनुमति होगी। संक्रमण के मामले बढ़ने पर जिला उपायुक्त माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना सकते हैं।