शहर में बरसात के दौरान कई सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। कई सड़कों के बीच पड़े गड्ढों को एक साल से नहीं भरा गया है। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आईआईएम रोड, बिक्रम चौक, बेलीचराना, छन्नी रामा समेत कई सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। संबंधित विभाग इनकी सुध नहीं ले रहे हैं।
छन्नी रामा में हालत यह है कि गड्ढों में वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। यूनिवर्सिटी रोड बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ है, हालांकि इसमें तारकोल बिछा दिया गया है, लेकिन अन्य जगहों में तारकोल डालने का काम शुरू नहीं हो पाया है। बिक्रम चौक से बेलीचराना सड़क को सीवरेज लाइन डालने के लिए सितंबर 2020 में खोदा गया। इसके बाद इसमें तारकोल बिछाने का काम अभी तक नहीं शुरू हो पाया है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के कॉलेज: प्रवेश प्रक्रिया में बीत जाएगा सितंबर, एक अक्तूबर से हो सकती है ऑफलाइन कक्षाएं शुरू
जम्मू शहर की खस्ताहाल सड़कों पर काम जल्द शुरू किया जाएगा। बिक्रम चौक समेत अन्य सड़कों को सीवरेज लाइन डालने के लिए खोदा गया है। सितंबर से काम शुरू करवाया जाएगा।
- राकेश गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, यूईईडी