फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अभी कचरा संयंत्र केंद्र तैयार होने में लगेंगे दो साल, दबाया जा रहा कचरा

Thu, 29 Jul 2021 07:51 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कोट भलवाल में दुर्गंध से परेशानी, साइट पर जगह कम होने से तवी में फेंका जा रहा कूड़ा।
विज्ञापन
कूड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोट भलवाल के लोगों की परेशानी अभी खत्म नहीं हुई है। कचरा संयंत्र केंद्र को तैयार होने में अभी दो साल लग जाएंगे। अभी तक यहां कचरे को दबाया जा रहा है। ऐसे में बरसात में इससे उठने वाली दुर्गंध से लोग परेशान हैं। यहां शहर का 400 मीट्रिक टन कचरा रोजाना पहुंच रहा है।
विज्ञापन


इस कचरे को ठिकाने लगाने में मुश्किल खड़ी हो गई है। साइट में जगह कम बची है। इससे तवी नदी किनारे और अन्य जगहों में कचरा फेंका जा रहा है। इस कारण भी परेशानी खड़ी हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी प्लास्टिक के कचरे की है। इस यूनिट में कचरे के निस्तारीकरण और अलग करने की सुविधाएं मिलनी हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: दरबार मूव के कर्मियों के अपने घर, फिर भी ले रखे थे सरकारी आवास  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कचरा संयंत्र केंद्र का काम चल रहा है, जो दो साल में पूरा होगा। इस काम पर 300 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यहां पर कचरे का निस्तारीकरण किया जाएगा। इससे लोगों को सुविधा मिलेगी। साथ ही नगर निगम को भी फायदा मिलेेगा। - पूर्णिमा शर्मा, डिप्टी मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें