फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में बनेगी हॉकी-फुटबॉल की आवासीय अकादमी, चिन्हित खिलाड़ियों की पढ़ाई की भी होगी व्यवस्था

Wed, 14 Jul 2021 07:28 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कोचिंग के साथ-साथ चिन्हित खिलाड़ियों की पढ़ाई की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
फुटबॉल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में फुटबॉल और हॉकी में पेशवर खिलाड़ी तैयार होंगे। इसको लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश में हॉकी और फुटबॉल की आवासीय अकादमी बनाने जा रही है। यह अकादमी जम्मू और कश्मीर संभाग में बनेगी। युवा सेवा और खेल विभाग इसको लेकर प्रपोजल तैयार कर रहा है और जल्द ही इन अकादमियों का काम जमीनी स्तर पर शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


आवासीय खेल अकादमी बनने से प्रदेश के युवाओं में खेल शिक्षा की संस्कृति को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। आवासीय खेल अकादमियों के लिए चुने जाने वाले खिलाड़ियों को खेल कोचिंग के साथ-साथ उनकी पढ़ाई की भी व्यवस्था की जाएगी। इससे भविष्य में प्रदेश से खिलाड़ियों की भागीदार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगी।

अकादमियों के लिए खिलाड़ियों का चयन स्कूलों से किया जाएगा और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्पोर्ट्स काउंसिल में फुटबॉल अकादमी है, लेकिन अब आवासीय अकादमी बनेगी, इसमें खिलाड़ी वहां रहकर कोचिंग के साथ-साथ पढ़ाई भी जारी रख सकेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अखनूर-पुंछ फोरलेन हाईवे पर बनेगी तीन किमी लंबी टनल, जानिए किस वजह से बनाई जा रही टनल

विभाग पहले एक ही संभाग से इस कवायद को शुरू करेगा। विभाग इस पर काम कर रहा है और जल्द इन अकादमियों को स्थापित किया जाएगा। शुरुआती दौर में विभाग दोनों अकादमी में 30-30 खिलाड़ियों का चयन करेगा।
विज्ञापन


हॉकी और फुटबॉल की आवासीय अकादमी स्थापित करने की प्रक्रिया अभी शुरुआती दौर में है, जल्द इसे वास्तविकता में लाया जाएगा। इन अकादमियों में चिन्हित खिलाड़ियों को संबंधित खेल की कोचिंग के साथ-साथ खिलाड़ियों की पढ़ाई की व्यवस्था भी की जाएगी। -आलोक कुमार, प्रमुख सचिव, युवा सेवा और खेल विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें