फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सचिवालय कर्मचारियों का आधा माह छुटि्टयों में बीतेगा, जानिए कब-कब होगें अवकाश

Fri, 08 Oct 2021 10:28 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

अन्य विभागों के कर्मचारियों को छह दिन सरकारी अवकाश के अलावा पांच दिन रविवार की छुट्टी को मिलाकर महीने में 11 छुट्टियां मिलेंगी।
विज्ञापन
कर्मचारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागरिक सचिवालय व सप्ताह में पांच दिन कामकाज वाले विभागों के कर्मचारियों का आधा महीना छुट्टी में ही बीतने वाला है। वहीं अन्य विभागों के कर्मचारी जहां सप्ताह में छह दिन काम होता है, वहां पर रविवार समेत करीब 11 अवकाश कर्मचारियों को मिल रहे हैं।

विज्ञापन


सरकारी कैलेंडर के अनुसार दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती का अवकाश कर्मचारी ले चुके हैं। 14 अक्तूबर को महानवमी का अवकाश प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा। 15 अक्तूबर को दशहरा, 19 को ईद मिलाद उल नबी, 22 को ईद मिलताद उल नबी के बाद पहले शुक्रवार की छुट्टी रहेगी।

यह भी पढ़ें- चश्मदीद बोले: तीन आतंकी स्कूल में दाखिल हुए, परिचय पत्र लिए और दो अध्यापकों को किनारे पर ले गए फिर...  
विज्ञापन
विज्ञापन


26 अक्तूबर को विलय दिवस की छुट्टी प्रदेश में होगी। वहीं सप्ताह में पांच दिन कामकाज वाले कार्यालयों के कर्मचारियों को पांच शनिवार और पांच रविवार को मिलाकर दस अवकाश मिलेंगे ही। वहीं अन्य विभागों के कर्मचारियों को छह दिन सरकारी अवकाश के अलावा पांच दिन रविवार की छुट्टी को मिलाकर महीने में 11 छुट्टियां मिलेंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें