उधर बारामुला के जेहनपोरा इलाके में पुलिस, सेना की राष्ट्रीय राइफल, एसएसबी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने जेहनपोरा, जिला बारामूला में एके -47 के 40 कारतूस के साथ लश्कर के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के दो आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया है।
बारामूला पुलिस को सूचना मिली थी कि खाचदारी जहानपोरा में मौजूद अज्ञात आतंकवादी समूह बारामुला शहर में पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के खिलाफ शांति और कानून व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए अवैध हथियारों और गोला-बारूद का उपयोग कर रहे हैं। सुरक्षाबलों की टीम ने शीरी थाना क्षेत्र में कई नाके लगाए। जहानपोरा-खड़नियार लिंक रोड पर स्थापित नाके पर दो लोग एक स्कूटी (जेके 05-9328) पर आ रहे थे। नाका देखकर भागने की कोशिश करने लगे। सतर्क सुरक्षाबलों ने दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। उनके कब्जे से एके -47 राइफल के कारतूस बरामद किए गए। दोनों की पहचान इम्तियाज अहमद बर्दल तथा मुनीर अहमद के रूप में हुई है। दोनों खाचदारी ज़हानपोरा के रहने वाले हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि वे और टीआरएफ के लिए मददगार के रूप में काम कर रहे थे।
सुरक्षाबलों पर हमला करने के लिए उपलब्ध कराते थे हथियार
दोनों ओजीडब्ल्यू ने स्वीकार किया कि वह सुरक्षाबलों पर हमला करने के लिए आतंकियों को अवैध हथियार और गोला-बारूद पहुंचाने में मदद करते थे। इसके अलावा दहशतगर्दों के ठहरने, खाने व परिवहन की सुविधा भी उपलब्ध कराते थे।