30 बेड का दो मंजिला आयुष ब्लॉक भी होगा
पहले चरण के 750 बिस्तर क्षमता भवन में एमआरआई, पेट स्कैन, न्यूक्लियर मेडिसिन, मॉड्यूलर ओटी, आईसीयू, सुपर स्पेशियलिटी विभाग, ओपीडी, ट्रामा बेड स्थापित होंगे। इसके साथ 30 बिस्तर वाला दो मंजिला आयुष ब्लॉक होगा। एम्स के भवन का सिस्मिक जोन-5 के तहत निर्माण किया जा रहा है, जिसमें अधिक तीव्रता वाले भूकंप के दौरान भी भवन को नुकसान नहीं होगा।