निविदाएं की गई हैं आमंत्रित
श्रीनगर स्मार्ट सिटी ने क्रूज सुविधा को शुरू करने के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं और सेवा प्रदाताओं से 25 फरवरी तक बोली लगाने को कहा है। इसके बाद कंपनी का चयन किया जाएगा और श्रीनगर में इस सुविधा को शुरू किया जाएगा। श्रीनगर स्मार्ट सिटी के सीईओ अतहर आमिर खान ने बताया कि झेलम नदी में 10 किलोमीटर तक क्रूज सुविधा को शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए सेवा प्रदाताओं से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।