फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पारा गिरने से और बढ़ी ठंड, गुलमर्ग में माइनस 6.0 डिग्री

Fri, 10 Dec 2021 09:01 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में लगातार कड़ाके की ठंड बढ़ने लगी है। कश्मीर के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
विज्ञापन
जम्मू में छाई रही धुंध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में साफ मौसम के बीच न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई है। कश्मीर के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 और अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 और अधिकतम तापमान 9. 6 डिग्री चल रहा है। जम्मू में अधिकतम तापमान 23.1 और न्यूनतम 8.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कटड़ा में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री और अधिकतम 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 14 दिसंबर तक मौसम साफ बना रहेगा। हालांकि न्यूनतम पारे में और गिरावट से ठंड बढ़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें