फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदीपोरा में आतंकी हमला: पुलिस पार्टी को निशाना बनाकर जमकर फायरिंग, पीएसओ और ड्राइवर शहीद

Fri, 10 Dec 2021 05:19 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर

सार

बांदीपोरा के गुलशन चौक के पास पुलिस पार्टी पर आतंकियों ने हमला किया है। इस हमले में दो कर्मी शहीद हो गए हैं। उनकी पहचान मोहम्मद सुल्तान और फैयाज अहमद के तौर हुई है। 
विज्ञापन
बांदीपोरा में आतंकी हमले के बाद इलाके में तैनात सुरक्षाबल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में शुक्रवार की शाम आतंकियों की ओर से पुलिस पार्टी पर किए गए हमले में दो जवान शहीद हो गए। शहीद होने वालों में एक एसएचओ का पीएसओ तथा दूसरे ड्राइवर हैं। हमले में एसएचओ बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। शहीद होने वालों में बारामुला के सोपोर निवासी सीनियर ग्रेड कांस्टेबल मोहम्मद सुल्तान (ड्राइवर) तथा लोलपोरा लोलाब कुपवाड़ा के कांस्टेबल फैयाज अहमद (पीएसओ) शामिल हैं।

विज्ञापन

 
वाहनों की जांच कर रही थी पुलिस पार्टी 
एसएचओ शौकत अहमद के नेतृत्व में पुलिस पार्टी गुलशन चौक पर तैनात थी। यहां वाहनों की जांच की जा रही थी, तभी पहुंचे आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इसमें एसएचओ के पीएसओ तथा ड्राईवर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में बांदीपोरा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया।

 

पुलिस ने बताया कि हमले के वक्त चौक पर काफी भीड़भाड़ थी। इस वजह से जवाबी कार्रवाई नहीं की गई, अन्यथा कई जानी नुकसान हो सकता था।घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।  

370 हटने के बाद से अब तक 83 जवान हुए शहीद
अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब तक 83 सुरक्षा बलों के जवान आतंकी हमलों तथा आतंकवाद निरोधक अभियानों में शहीद हुए हैं। राजनीतिक दलों के नेताओं समेत 96 नागरिक मारे गए हैं। इसके साथ ही घाटी में 370 आतंकियों का सफाया किया गया है। सुरक्षा बलों की ओर से लगातार आतंकवाद निरोधक अभियान चलाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन

 
पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने की घटना की निंदा 
आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि आतंकियों की शिनाख्त की जा सके। हालांकि, आतंकियों का सुराग नहीं लगा है। नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने घटना की निंदा करते हुए कहा है कि ईश्वर उन्हें जन्नत प्रदान करें और उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें