फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सिडको और सिकॉप के निदेशक मंडल का पुनर्गठन, नई व्यवस्था में दिल्ली के कई अधिकारी भी शामिल

Thu, 12 Aug 2021 11:07 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख सचिव रंजन प्रकाश ठाकुर की ओर से जारी आदेश में सिडको पुनगर्ठित निदेशक मंडल में उपराज्यपाल के सलाहकार बशीर अहमद खान को चेयरमैन पद की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के दो महत्वपूर्ण डिवीजनों में जम्मू कश्मीर स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सिडको) और जम्मू कश्मीर स्माल स्केल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सिकॉप) के निदेशक मंडल का पुनर्गठन किया गया है। इसका उद्देश्य दोनों संस्थानों में कार्य क्षमता को बढ़ावा देना है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख सचिव रंजन प्रकाश ठाकुर की ओर से जारी आदेश में सिडको पुनगर्ठित निदेशक मंडल में उपराज्यपाल के सलाहकार बशीर अहमद खान को चेयरमैन पद की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


इसमें निदेशकों में वित्त विभाग के वित्तीय आयुक्त डा. अरुण कुमार मेहता, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख सचिव रंजन प्रकाश ठाकुर,योजना, विकास व निगरानी विभाग की सचिव सुषमा चौहान, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की जम्मू और कश्मीर निदेशक अनु मल्होत्रा व तजायुम मुख्यितार, और जेएंडके सिडको प्रबंध निदेशक अतुल शर्मा शामिल हैं। इसी तरह सिकाप के निदेशक मंडल में उपराज्यपाल के सलाहकार बशीर अहमद खान को चेयरमैन बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: स्वतंत्रता दिवस के लिए जम्मू शहर की सुरक्षा चाक-चौबंद, आसमान से लेकर जमीन तक चप्पे-चप्पे की निगरानी
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि निदेशकों में वित्त विभाग के वित्तीय आयुक्त डॉ अरुण कुमार मेहता, देवेंद्र कुमार सिंह अतिरिक्त सचिव व विकास आयुक्त, एमएसएमई भारत सरकार नई दिल्ली, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख सचिव रंजन प्रकाश ठाकुर, निदेशक एमएसएमई भारत सरकार नई दिल्ली मंदीप कौर, योजना, विकास व निगरानी विभाग की सचिव सुषमा चौहान, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग जम्मू, कश्मीर के निदेशक अनु मल्होत्रा और तजायुन मुख्तियार और प्रबंध निदेशक सिकाप अतुल शर्मा शामिल हैं। यह आदेश भी उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख सचिव की ओर से जारी किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें