फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: स्वतंत्रता दिवस पर श्रीनगर में 10 हजार जवान तैनात, संवेदनशील इलाके सील

Sat, 14 Aug 2021 11:52 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, मुख्य समारोह स्थल के 2 किमी दायरे में तलाशी अभियान।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी में स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। घाटी के अन्य इलाकों समेत ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बड़े स्तर पर सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। तलाशी अभियान चलाये जा रहे हैं। यहां तक कि कई मोबाइल चेक पॉइंट्स भी जगह-जगह स्थापित किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों को सील किया गया है। लगभग सभी सुरक्षा एजेंसियों को आतंकी हमलों को विफल बनाने के उद्देश्य से सतर्क रहने को कहा गया है। श्रीनगर में ही 10 हजार जवानों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन


घाटी में रविवार को स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह श्रीनगर के शेर ए कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जहां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा परेड की सलामी लेंगे।  खुफिया एजेंसियों को आतंकी हमले के इनपुट्स को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को काफी पहले से ही बढ़ा दिया गया था और स्टेडियम की ओर जाने वाले रास्ते कुछ दिन पहले ही सील कर दिए गए हैं।

यहां तक कि समारोह स्थल के 2 किलोमीटर के दायरे में आने वाले करीब सभी इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षाबल के एक आला अधिकारी ने बताया कि आतंकी हमले का कोई विशेष इनपुट नहीं है, लेकिन पिछले कुछ समय से हताश आतंकियों द्वारा घाटी के विभिन्न जगहों पर किए गए आतंकी हमलों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि आतंकी इस मौके पर नापाक हरकत कर सकते हैं, लेकिन हमारी ओर से सुरक्षा के पूर्ण प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए सभी एजेंसियां समन्वय के साथ पिछले कई दिनों से साथ काम कर रही हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: विदेशों में भी घाटी के केसर की भारी मांग, 226 गांवों में होती है केसर की पैदावार
विज्ञापन


समारोह स्थल पर शार्प शूटर्स की तैनाती
सूत्रों के अनुसार सुरक्षा को चाकचौबंद बनाने के लिए श्रीनगर शहर और आसपास के इलाकों में करीब 50 से अधिक चेक पॉइंट्स स्थापित किए गए हैं, जो हर आने जाने वाली गाड़ी या संदिग्ध व्यक्ति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि शहर के कई संवेदनशील इलाकों को इस मौके पर सील रखा जाएगा। यहां तक कि आसमान से ड्रोन के जरिये भी नजर रखी जा रही है। मुख्य समारोह स्थल के आसपास कुछ संवेदनशील जगहों पर शार्प शूटर्स की भी तैनाती होगी। समारोह को घटना मुक्त बनाने के लिए मल्टी टियर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ऐसे ही सुरक्षा प्रबंध बाकी जिला मुख्यालयों में भी किए गए हैं जहां स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें