फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: डल के बाद रंजीत सागर झील में तैयार होगा वाटर स्पोर्ट्स हब

Wed, 09 Jun 2021 12:32 PM IST
करिश्मा चिब आशीष कपूर, बसोहली

सार

एमए स्टेडियम जम्मू पहुंचा सामान, आज बसोहली दौरा करेगी स्पोर्ट्स काउंसिल की टीम।
विज्ञापन
water sports - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर की डल झील में नेहरू पार्क के पास वाटर स्पोर्ट्स सेंटर के बाद अब बसोहली में वाटर स्पोर्ट्स सेंटर के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। पिछले दो वर्षों से स्थानीय प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय स्तर के इस वाटर स्पोर्ट्स सेंटर के लिए स्थान मुहैया करवाने को लेकर कवायद जारी थी। स्पोर्ट्स काउंसिल की टीम बुधवार को क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय प्रशासन के साथ अन्य उपलब्ध स्थान और संभावनाओं पर काम शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री विकास पैकेज के तहत स्पोर्ट्स सेंटर के लिए ढांचे प्रदेश में पहुंच चुके हैं। फिलहाल यह ढांचे एमए स्टेडियम जम्मू में रखे गए हैं। प्रशासन की ओर से उपयुक्त जमीन उपलब्ध करवाने के साथ ही एक महीने के भीतर इन ढांचों को स्थापित कर बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवा दी जाएंगी। बसोहली के पलाही से सटी झील के किनारे नेशनल वाटर स्पोर्ट्स सेंटर को लेकर जमीन संबंधी अड़चन के चलते परियोजना पिछले दो वर्षों से लटकी है। ऐसे में विवाद रहित स्थान तलाशा जा रहा है।

87 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली है झील
87 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली रंजीत सागर झील वाटर स्पोर्ट्स का बड़ा केंद्र बनेगी। बसोहली कस्बे से सटी झील को पहले ही सैद्धांतिक रूप से नेशनल वाटर-वे घोषित कर जलमार्ग विकसित करने की कवायद चल रही है। अब जम्मू-कश्मीर स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल ने झील के किनारे वाटर स्पोर्ट्स सेंटर को लेकर कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: नहीं दिखा कोरोना का डर, नरवाल सब्जी मंडी में उमड़ी लोगों की भीड़, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


ओलंपिक के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण
जानकारों के अनुसार योजना के परवान चढ़ने से देश भर से वाटर स्पोर्ट्स से जुड़ी प्रतिभाएं यहां आएंगी। इससे रोजगार के साधनों के साथ-साथ क्षेत्र की पहचान देश और दुनिया में और बेहतर तरीके से होगी। वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ युवाओं को वाटर स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग दी जा सकेगी। यह राष्ट्रीय स्तर के वाटर स्पोर्ट्स सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें क्याकिंग, कैनोइंग के साथ ओलंपिक स्पोर्ट्स का प्रशिक्षण भी हासिल किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें