फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: वजीर के हत्यारोपी हरमीत और हरप्रीत की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

Sun, 12 Sep 2021 10:30 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

दोनों आरोपियों के रिश्तेदारों से दिल्ली क्राइम ब्रांच कर रही पूछताछ। उनके फोन कॉल की डिटेल निकाली गई है। इस हत्याकांड में कुछ और लोगों के भी होने का पूरा शक है, जो जल्द ही पकड़े जा सकते हैं।
 
विज्ञापन
टीएस वजीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व एमएलसी टीएस वजीर के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली क्राइम ब्रांच की छापेमारी जारी है। रविवार को आरोपी हरप्रीत सिंह और हरमीत सिंह के रिश्तेदारों और उनके घर पर पुलिस ने दबिश दी। क्राइम ब्रांच दिल्ली ने जम्मू-कश्मीर पुलिस से कुछ लोगों की जानकारी मांगी है। गांधीनगर पुलिस ने कई लोगों की व्यक्तिगत जानकारी दी है, ताकि इनको बुलाकर पूछताछ की जा सके। बताया गया कि हरप्रीत की बहन से उसका लगातार संपर्क था। रविवार को टीम ने उसकी बहन से भी पूछताछ की है। हालांकि इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही।

विज्ञापन


 एसएसपी चंदन कोहली का कहना है कि इस मामले में हमारे में पास किसी तरह की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है कि केस की जांच हो। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। उनको जो सहयोग चाहिए, वह दे रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली क्राइम ब्रांच ने कई जगहों पर दोनों संदिग्ध आरोपियों के रिश्तेेदारों से पूछताछ की है। उनके फोन कॉल की डिटेल निकाली गई है। इस हत्याकांड में कुछ और लोगों के भी होने का पूरा शक है, जो जल्द ही पकड़े जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अब राजोरी में आतंकवाद को दोबारा जिंदा करने की साजिश, लगातार बढ़ रही आतंकी वारदातें
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिलोचन के परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे गुलाम नबी आजाद
पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद रविवार को टीएस वजीर के घर पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार से मुलाकात की और ढांढस बंधाया। आजाद ने कहा कि वजीर एक बड़े नेता थे, जिनकी क्षति पूरी नहीं की जा सकती। जिन लोगों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है, वह जल्द पकड़े जाने चाहिए और उनको कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने परिवार से काफी देर तक बात की और उनको कहा कि इस दुख की घड़ी में हर कोई उनके साथ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें