फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K अतिक्रमण विरोधी अभियान: प्रियंका का केन्द्र पर हमला, अधिकारों की मांग कर रहे लोगों पर हो रहा अत्याचार

Mon, 13 Feb 2023 05:36 PM IST
Digvijay Singh एएनआई, जम्मू

सार

कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी जैसे प्रमुख राजनीतिक दलों ने इस अभियान के खिलाफ चिंता व्यक्त की है और इसे तत्काल समाप्त करने की मांग की है। 
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियंका गांधी वाड्रा ने जम्मू-कश्मीर में चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि शांति और विश्वास के लिए आम लोगों की बात सुनना जरूरी है न कि बुलडोजर के नीचे उनके अधिकारों को कुचलना। 

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि लद्दाख में अपने संवैधानिक अधिकारों की बहाली की मांग कर रहे लोगों के साथ ज्यादती की जा रही है। कांग्रेस महासचिव ने दावा किया कि कश्मीर में आम जनों की सुनवाई किए बिना उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। 

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि देश लोगों से बनता है। शांति व भरोसे के लिए आम लोगों की बात सुनना जरूरी है न कि उनके अधिकारों को बुलडोजर तले कुचलना। कांग्रेस नेता ने जम्मू-कश्मीर में बेदखली अभियान पर मीडिया में आई खबरों के स्क्रीन शॉट भी अपने ट्वीट के साथ संलग्न किया है। कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी जैसे प्रमुख राजनीतिक दलों ने इस अभियान के खिलाफ चिंता व्यक्त की है और इसे तत्काल समाप्त करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें