फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah in Jammu Kashmir: घाटी में आतंकी हमलों को रोकने के लिए अर्द्धसैनिक बलों की 50 अतिरिक्त कंपनियां तैनात

Sat, 23 Oct 2021 02:12 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

श्रीनगर समेत कई इलाकों में नए बंकर स्थापित किए गए हैं। साथ ही आतंकियों की मूवमेंट रोकने के लिए 50 अतिरिक्त कंपनियां तैनात करने की रणनीति बनाई गई है।
 
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में अमित शाह का दौरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटी में हाल में आम लोगों की हत्याओं के मद्देनजर अर्द्धसैनिक बल की 50 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई हैं। शहर के कई इलाकों और घाटी के अन्य हिस्सों में नए बंकर बनाए गए हैं। इनमें 24 घंटे जवानों की तैनाती रहेगी। इन बंकरों के नजदीक नाके भी हैं, जहां हर आने-जाने वाले की तलाशी ली जाएगी। सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में और कई इलाकों में सिक्योरिटी बंकर स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन


पिछले दो सप्ताह में नागरिकों, अल्पसंख्यकों तथा प्रवासी मजदूरों की हत्या के बाद 2011 से 2014 के बीच हालात में सुधार होने के बाद हटाए गए बंकरों वाले स्थानों पर भी नए बंकर स्थापित किए गए हैं। जहां केंद्रीय बलों की तैनाती है। सूत्रों का कहना है कि आतंकियों की मूवमेंट को रोकने के लिए बंकर स्थापित किए गए हैं। वारदात करने के बाद आतंकियों के एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से भाग जाने पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बंकर बनाए गए हैं।

नए बंकर वहां भी स्थापित किए गए हैं। जहां 1990 के दशक में आतंकवाद के चरम पर होने पर भी नहीं थे। श्रीनगर में एयरपोर्ट रोड पर बरजुल्ला पुल पर ऐसे दो बंकर बनाए गए हैं। जवाहर नगर में भी नए बंकर स्थापित किए हैं। 2010 में श्रीनगर में 50 सुरक्षा पिकेट व बंकर कश्मीर दौरे पर आए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की सिफारिशों पर हटाए गए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Amit Shah in Jammu Kashmir: 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर दौरे पर श्रीनगर पहुंचे अमित शाह, सुरक्षा चाक चौबंद
विज्ञापन


भाजपा कार्यालय की बढ़ाई सुरक्षा
अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कश्मीर घाटी की पहली यात्रा से पहले पूरे कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। शहर में जवाहर नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शाह के वहां का दौरा करने की संभावना है। इसी तरह से शेर ए कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर जाने वाली सड़कों को शनिवार से तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें