गुंडों को सत्ता में बैठे लोगों का संरक्षण है : महबूबा
वहीं सामने आए वीडियो पर पीडीपी की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी टिप्पणी करते हुए कहा कि वीडियो में सामने आए दृश्यों से साफ लगता है कि ऐसे गुंडों को सत्ता में बैठे लोगों का संरक्षण प्राप्त है। महबूबा ने भी वीडियो को टैग कर अपने ट्वीट में लिखा, एक मुस्लिम लड़की को दिनदहाड़े बिना किसी डर के परेशान करना दिखाता है कि ऐसे गुंडों को सत्ता में बैठे लोगों का संरक्षण प्राप्त है। इस तरह की घटनाओं को अलग-थलग करके नहीं देखा जाना चाहिए क्योंकि भाजपा को उम्मीद है कि यह यूपी चुनावों में ध्रुवीकरण करने में मदद करेंगे।
यह मुद्दा जनवरी में उडुपी के एक सरकारी पीयू कॉलेज में शुरू हुआ था, जहां छह छात्राओं ने हेडस्कार्फ पहनकर कक्षा में भाग लिया था और उन्हें परिसर छोड़ने के लिए कहा गया था। यह मामला अब राज्य के विभिन्न हिस्सों में फैल गया है, जो हिंदू युवा दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा समर्थित है। भगवा स्कार्फ पहनने वाले छात्रों को भी कक्षाओं से प्रतिबंधित किया जा रहा है।