फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों साल के फासिल स्लाइड पहाड़ हैं लैंड स्लाइडिंग का कारण

Sun, 06 Mar 2016 01:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू

सार

  • पहाड़ों के पेड़ ने काटने पर रोक से रुकेगी लैंड स्लाइडिंग
  • सबसे ज्यादा लैंड स्लाइडिंग श्रीनगर हाईवे, डोडा-बटोत में
विज्ञापन
सांकेत‌िक फोटो - फोटो : Logo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में लाखों साल पुराने फासिल स्लाइडिंग के पहाड़ आज भी लैंड स्लाइडिंग का कारण बने हुए हैं। हालांकि कुछ उपायों के जरिए इसे रोका जा सकता है।
विज्ञापन

 इन पहाड़ों की कमजोरी यह है कि ये ठोस चट्टानों के रूप में नहीं हैं।

पोरस मिट्टी के बीच-बीच में गोल पत्थरों के टुकड़े जमे हुए हैं। यह गोल पत्थर लागातार लाखों साल तक पानी के बहाव के साथ लुढ़कने के कारण गोल हो चुके हैं।

इस वजह से मिट्टी की पकड़ ढीली होती है, जो बारिश होते ही पहाड़ों से मिट्टी के साथ नीचे खिसक जाते हैं। सबसे ज्यादा लैंड स्लाइडिंग श्रीनगर हाईवे, डोडा-बटोत, बनी-बसोहली, किश्तवाड़ और मुगल रोड में पीर गली के पास होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खतरा तब और बढ़ जाता है जब फासिल स्लाइडिंग वाले पहाड़ों को चिह्नित किए बिना सड़कें चौड़ा करने के साथ कुछ नई सड़कें बनाई जाती हैं।

कई बार सड़क बनाने के लिए पास की पहाड़ों से मिट्टी निकाली जाती है। इस दौरान पहाड़ के ढलान के साथ छेड़छाड़ होती है। यह भी लैंड स्लाइडिंग का एक बड़ा कारण है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें